Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर उत्तराखंड परिवहन निगम को लगा झटका, कमाई में भारी गिरावट

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 08:10 AM (IST)

    उत्तराखंड परिवहन निगम को होली के दिन बड़ा झटका लगा। होलिका दहन पर 1.82 करोड़ रुपये की कमाई के बाद, होली के दिन यात्रियों की कमी के कारण राजस्व गिरकर क ...और पढ़ें

    होलिका दहन पर 1.82 करोड़ की कमाई के बाद अगले दिन गिरा राजस्व। फाइल फोटो

    होलिका दहन पर 1.82 करोड़ की कमाई के बाद अगले दिन गिरा राजस्व। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। पहाड़ से मैदान तक यात्रियों की भीड़ की उम्मीद के बीच होली के दिन बुधवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें अपेक्षाकृत खाली रहीं। नतीजा यह रहा कि होली के दिन निगम की कुल आय केवल 82 लाख रुपये पर सिमट गई, जबकि एक दिन पहले मंगलवार को होलिका दहन के दिन यात्रियों की भीड़ के चलते निगम को 1.82 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

    दरअसल, त्योहार से पहले बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना हुए, जिससे होलिका दहन के दिन रोडवेज बसों में अच्छी खासी भीड़ रही। इस दिन निगम की आय 1.82 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। लेकिन अगले ही दिन होली के मौके पर अधिकांश लोग घरों में ही रहे और यात्राएं बेहद कम हुईं।

    इसका सीधा असर निगम की आय पर पड़ा और कमाई घटकर महज 82 लाख रुपये रह गई। अधिकारियों के अनुसार सामान्य दिनों में भी निगम की आय करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये के आसपास रहती है, लेकिन होली के दिन यात्रियों की संख्या अचानक घटने से बसें खाली चलानी पड़ीं। कई रूटों पर बसों में बेहद कम सवारियां होने के बावजूद संचालन जारी रखना पड़ा।

    पहले से ही 100 करोड़ रुपये से अधिक के घाटे में चल रहे उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए यह स्थिति किसी झटके से कम नहीं है। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त आय की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार होली पर यात्रियों की कमी से राजस्व में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

    निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह का कहना है कि त्योहार के बाद यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। खासकर होली के बाद कामकाज सुचारू होने पर बाहरी शहरों में लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे आय में फिर सुधार की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- नए साल में उत्तराखंड परिवहन निगम को मिली सौगात, बेड़े में 100 नई बसें शामिल

    यह भी पढ़ें- देहरादून में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में लगी आग, सवार थे कई लोग; मच गया हड़कंप



    खबरें और भी