Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: उत्तराखंड में तेज होगा मानसून का दौर, पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 07:33 AM (IST)

    मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून समेत पांच जिलों में भारी वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया है, साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बारिश की चेतावनी दी है। ...और पढ़ें

    देहरादून समेत पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट। फाइल फोटो

    देहरादून समेत पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। चार दिन तक चटख धूप और भीषण गर्मी झेलने के बाद देहरादून में बुधवार को मौसम ने करवट बदली और बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। सुबह से आसमान में बादल मंडराते रहे और शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

    इससे उमसभरी गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बौछारों का सिलसिला तेज होने लगा है। खासकर कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में तीव्र वर्षा के दौर हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का क्रम तेज हो सकता है।

    चार दिन से भीषण गर्मी कर रही थी बेहाल 

    दून में सुबह से धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच सुबह से वर्षा के आसार बने रहे। पिछले चार दिन से भीषण गर्मी बेहाल कर रही थी। जिसके बाद आखिरकार तेज वर्षा का क्रम फिर शुरू हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछारें पड़ीं।

    मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के पर्वतीय जिलों और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका है।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं मंडल के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Monsoon Update: प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून, कल से चार दिन बारिश का अलर्ट

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की बेरुखी से बढ़ी गर्मी, भिवानी में पारा 42 डिग्री के पार; 15 जिलों में यलो अलर्ट