Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर वर्षा और ओलावृष्टि से गिरा पारा

    Updated: Sat, 02 May 2026 09:52 PM (IST)

    उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है, पहाड़ों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। पहाड़ों पर घने बादलों के बीच वर्षा और ओलावृष्टि के दौर हुए। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं।

    वर्षा होने से तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

    सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। देहरादून, नैनीताल समेत सात जिलों में वर्षा के तीव्र दौर, अंधड़, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह तेज धूप खिली रही, लेकिन दून में देर शाम ओलावृष्टि हुई।

    रुद्रप्रयाग और चमोली में ज्यादातर क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की से मध्यम वर्षा के दौर हुए। टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी में कई स्थानों पर अंधड़ के साथ वर्षा व ओलावृष्टि हुई। कुमाऊं में भी पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ीं।

    प्रदेश के ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम वर्षा के दौर हुए, जिससे निचले इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कही तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम बना है।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 32.2, 20.3
    • ऊधमसिंह नगर, 34.0, 19.7
    • मुक्तेश्वर, 22.1, 10.3
    • नई टिहरी, 22.0, 11.1

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश के आसार

    यह भी पढ़ें- देहरादून में घंटेभर की बारिश में डूबी सड़कें, जाम नालियों ने खोली पोल