Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश

    Updated: Thu, 28 May 2026 11:26 PM (GMT+05:30)

    देहरादून में देर रात तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। ...और पढ़ें

    देहरादून में गुरुवार देर रात बदला मौसम का मिजाज।

    देहरादून में गुरुवार देर रात बदला मौसम का मिजाज।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी दून में गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। देर रात शुरू हुई बारिश कई इलाकों में में जारी रही।

    बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि तेज आंधी और बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    गुरुवार दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोग रात में मौसम बदलते ही राहत महसूस करने लगे।

    करीब देर रात अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं, जिससे पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं।

    तेज आंधी के कारण बिजली गुल होने के चलते ऊर्जा निगम की टीमें रात में ही फ़ाल्ट खोजने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गई थीं।

    मौसम विभाग ने पहले ही देहरादून समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया था।

    विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भी दून और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून सहित सात जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आफत बनी ओलावृष्टि: गोलियों की तरह गिरे 200 ग्राम वजन वाले ओले, वाहनों के शीशे टूटे

    खबरें और भी