Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नैनीताल-औली समेत उत्तराखंड के इन जगहों पर जबरदस्त बर्फबारी, 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 09:42 AM (IST)

    Snowfall in Uttarakhand उत्तराखंड में मौसम ने जबरदस्त करवट ली है सोमवार से देवभूमि के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री और यमुनोत ...और पढ़ें

    मौसम के पहले हिमपात से मसूरी के लंढौर का नजारा।
    मौसम के पहले हिमपात से मसूरी के लंढौर का नजारा।

    HighLights

    1. चारधाम समेत कुमाऊं की सभी चोटियों में हिमपात
    2. उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में पारा गिरा
    3. टिहरी और मुक्तेश्वर में पारा सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। (Uttarakhand Weather) उत्तराखंड में रविवार दोपहर से मौसम ने करवट ली। जिसके बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों के अलावा, हर्षिल, हेमकुंड साहिब, औली के साथ कुमाऊं मंडल में मुनस्यारी, बागेश्वर, नैनीताल की ऊंची चोटियों व रानीखेत-मुक्तेश्वर में हिमपात हुआ।

    सोमवार को टिहरी और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां दोपहर को भी ठिछुरन रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को 12 जनपदों में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी (Snowfall in Uttarakhand) होने से मैदान में तापमान एकाएक गिर गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान में सात और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

    देहरादून के कई हिस्सों में बारिश

    रविवार रात को दून के कुछ हिस्सों में करीब आधा घंटे वर्षा हुई, जबकि दून विवि, आइएसबीटी, कारगी चौक, पटेलनगर आदि क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी ही हुई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस से कम 21.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 23.1 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 8.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 10.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया मंगलवार को दून का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीत लहर चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में इसका असर देखा जा रहा है।

    कुमांऊ की ऊंची चोटियों में हुआ हिमपात

    दिसंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत शीतकालीन हिमपात के साथ हुई है। लंबे समय से बर्फ (Snowfall in Uttarakhand) का इंतजार कर रही चोटियां सोमवार सुबह सफेद हो गईं। गढ़वाल के चारधाम के अलावा हर्षिल, गोरसों, औली, हेमकुंड साहिब के अलावा कुमांऊ के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल की ऊंची चोटियों के साथ ही मुनस्यारी और मुक्तेश्वर में हिमपात हुआ है।

    मुनस्यारी के उच्च हिमालय क्षेत्र में रात से ही हिमपात जारी है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि, बिटलीधार, पातलथौड़, बलाती, खलिया के साथ ही नंदादेवी से लेकर लिपुलेख व नंदाकोट, त्रिशूल, राजरंभा, पंचाचूली, हंसलिंग, सिदमधार, आदि कैलास, ओम पर्वत में सुबह बर्फ नजर आई।

    पिथौरागढ़ जिले के निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। बागेश्वर के पिंडारी क्षेत्र में सुबह चार बजे से हिमपात हो रहा है। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में बर्फ देख पर्यटकों के चेहरे खिल गए।

    इसे भी पढ़ें: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली में दिखा, गिरा पारा और बढ़ी ठंड; जानिए आज के मौसम का हाल

    इसे भी पढ़ें: चकराता की ऊंची चोटियों पर दस वर्ष बाद दिसंबर में बर्फबारी, माइनस एक डिग्री तक पहुंचा पारा