Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कोहरे का प्रकोप जारी, बर्फबारी और वर्षा के आसार; ऑरेंज अलर्ट जारी

    By Vijay joshi Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 07:48 AM (IST)

    उत्तराखंड में हर बीते दिन के साथ तापमान में उतार - चढ़ाव हो रहा है। हरिद्वार ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर आरेंज अल ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कोहरे का प्रकोप जारी, बर्फबारी और वर्षा के आसार; ऑरेंज अलर्ट जारी
    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कोहरे का प्रकोप जारी, बर्फबारी और वर्षा के आसार; ऑरेंज अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिल रही है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में रात और सुबह घने कोहरे का प्रकोप जारी है। दिनभर सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है। हालांकि, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

    दून में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में पारा सामान्य से कभी कम तो कभी एक से दो डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

    हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आगामी नौ जनवरी को हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण बर्फबारी और वर्षा के आसार हैं।

    छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

    रुड़की में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड से जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से दृश्यता कम रही। जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े दस बजे तक कोहरा रहा और दोपहर बारह बजे के बाद हल्की धूप निकली।

    ठंड अधिक होने के कारण लोगों ने सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी अलाव का सहारा लिया। वहीं, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को शहर के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    खबरें और भी

    न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भी वातावरण में कोहरा छाया रहेगा और मौसम में ठंडक घुली रहेगी।

    ये भी पढ़ें -

    Uttarakhand के स्वास्थ्य मंत्री का वादा... सभी नर्सिंग अधिकारियों को 15 तक मिल जाएंगे नियुक्ति पत्र, जानें किस जिल का कब आएगा नंबर

    अप्रशिक्षित कर्मचारी... सादे पानी का इस्तेमाल... इस तरह रुड़की में बनाई जा रही थी दवाएं, औषधि नियंत्रण विभाग ने लिए एक्शन