Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: आज देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 08:14 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर् ...और पढ़ें

    जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जागरण
    जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जागरण

    HighLights

    1. बदरीनाथ और केदारनाथ धामों की चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात हुआ
    2. अन्य छह जनपदों में भी अगले दो दिन हो सकती हे भारी वर्षा, आरेंज अजर्ट

    जागरण संवाददाता, देहरादून : मानसून की वर्षा का दौर अगले दो दिन राज्यभर में सक्रिय होने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जनपदों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इन जनपदों में रेड अलर्ट को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

    मंगलवार दोपहर को चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों के ऊंची चोटियों पर वर्षा हुई। इस दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की चोटियों पर हिमपात हुआ।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार के लिए देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने और सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

    इसे भी पढ़ें-अगर आप भी अपनी बच्‍ची को वैन से स्‍कूल भेजते हैं तो ये खबर पढ़कर खौल जाएगा खून

    इस अवधि में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसे देखते हुए इन छह जनपदों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    दून में खिली रही धूप, पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा

    दून शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हल्के बादलों के बीच धूप लिखी रही जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 34.2 सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक सेल्सियस अधिक 23.4 सेल्सियस रहा।

    इसे भी पढ़ें-हाईवे पर हुए भूस्‍खलन में पांच यात्रियों की मौत के बाद एक और हादसा, पढ़ें यात्रा की लेटेस्‍ट अपडेट

    उधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो सेल्सियस अधिक 33.6 सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.1 व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्स से एक डिग्री सेल्सियस कम 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी