Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर आप भी अपनी बच्‍ची को वैन से स्‍कूल भेजते हैं तो ये खबर पढ़कर खौल जाएगा खून

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 03:47 PM (GMT+05:30)

    Uttarakhand Crime News उत्तराखंड के देहरादून में एक स्कूल वैन चालक को आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पटेलनगर कोतव ...और पढ़ें

    Uttarakhand Crime News: वैन चालक ने आठवीं कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़
    Uttarakhand Crime News: वैन चालक ने आठवीं कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Crime News: देहरादून में एक ऐसा मामला सामने आया है जो स्‍कूल वैन से जाने वाले बच्‍चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।

    दरअसल, आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ वैन चालक की ओर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    नेहरू कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। वह अपने भाई के साथ वैन में स्कूल जाती है। बच्ची कुछ दिन से भयभीत नजर आ रही थी।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में दुनिया की इकलौती जगह, जहां खिलते हैं 500 से अधिक प्रजाति के फूल; पर्यटकों की भीड़ का टूटा रिकॉर्ड

    शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उससे इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि वैन चालक ऋषभ उसे गलत तरीके से छूता है। इस मामले में महिला ने तत्काल पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी।

    पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित ऋषभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    अत्याचार के खिलाफ महिलाओं को किया जागरुक

    महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं को देखते हुए जनाधिकार मोर्चा ने महिलाओं को जागरुक किया। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने महिलाओं को समझाया कि एकजुटता के साथ हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठानी है। अंकिता भंडारी के माता-पिता न्याय के लिए भटक रहे है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का आरेंज अलर्ट, दून समेत सात जिलों में होगी तेज बरसात

    राजनैतिक संरक्षण के कारण ऐसे कृत्य करने वाले आरोपितों को सजा नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि हर जुल्म के खिलाफ हमें सड़को पर उतरकर विरोध करना है। जनाधिकार मोर्चा की महिला मोर्चा प्रदेश सचिव एडवोकेट बालेश ने कहा कि हर महिला का दायित्व है कि अपनी बेटियों को मजबूत बनाएं। ताकि वो किसी भी तरह के शोषण का शिकार न हो पाए। साथ ही साथ बेटों को भी संस्कारी बनाये।

    घर में मां ही पहला गुरु होती है तो बच्चा घर से संस्कार सीखता है। महिला खुद को कमजोर न माने। जनाधिकार मोर्चा हर किसी दबे कुचले लोगो की आवाज बनकर संघर्ष करेगा। कार्यक्रम में एडवोकेट बालेश सिंह, पूजा, शीला, आरती, किरन, माया, सुशीला, राजबाला, सुनिता, रेखा, अंजली आदि महिलाएं शामिल रही।