Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश होगी या नहीं, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

    By Swati SinghEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 08:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है। बारिश के बाद अब मौसम की विदाई होने वाली है। कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं धूप खिलने से तापमान ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में बारिश होगी या नहीं, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
    उत्तराखंड में बारिश होगी या नहीं, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

    जागरण डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में अब जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। बीते दिनों मानसून ने पहाड़ों पर भारी तबाही मचाई थी। वर्षा और लैंडस्लाइड से प्रदेशवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब मौसम सामान्य हो गया है। मानसून की विदाई होने वाली है। मानसून जाते-जाते कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी कर सकता है।

    मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई का दौर चल रहा है। जाते-जाते मानसून कुछ जगहों को भिगो सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, वहीं कई इलाकों में धूप भी खिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: Kedarnath News: केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, बाबा के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या पहुंची 14 लाख

    तराई में तीन दिनों तक मौसम रहेगा साफ

    तराई में अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को पूरे दिन कड़ी धूप के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है लगातार हवाओं के रुख परिवर्तन से बदलाव आ रहा है। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है।

    ऐसा रहा तापमान

    पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कड़ी धूप निकली जिसके बाद आर्द्रता 88 प्रतिशत व दोपहर बाद 47 प्रतिशत दर्ज की गई। भीषण उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन हो उठे। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस, काशीपुर का अधिकतम तापमान 35.7 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी