Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम और गर्मी होगी छूमंतर, आज भारी बारिश का अलर्ट

    Updated: Thu, 28 May 2026 07:11 AM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड में आज से मौसम करवट लेगा, जिससे मैदानी इलाकों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

    पहाड़ों पर अंधड़ को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी. File Photo

    पहाड़ों पर अंधड़ को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी. File Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में आज से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि और भारी वर्षा की आशंका है, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    निचले इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जनपदों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

    मौसम के करवट बदलने के आसार

    पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और भीषण गर्मी परीक्षा ले रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। आज से प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका है, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

    राज्य के अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाये रहने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के आसार हैं। इसके अलावा शुक्रवार को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट है।

    खासतौर पर देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: 46 डिग्री के पार हुआ तापमान, आज राहत मिलने के बने आसार; मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

    यह भी पढ़ें- बदलते मौसम से निपटने के लिए विकसित होंगी जलवायु सहनशील लीची की नई किस्में