Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: अब बदलेगा पहाड़ों का मौसम, इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछार की संभावना

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 07:30 AM (GMT+05:30)

    अगले कुछ दिनों में पारे में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कई क्षेत्रों में तापमान तेजी से चढ़ रहा है। जिससे दिनभर गर्मी ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: अब बदलेगा पहाड़ों का मौसम, इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछार की संभावना
    Uttarakhand Weather: अब बदलेगा पहाड़ों का मौसम, इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछार की संभावना

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक तपिश बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप पसीने छुटा रही है। सप्ताहभर में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    हालांकि, बीते दो दिनों में पारे में मामूली कमी आई है। आज और कल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों मेें मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून में भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

    प्रदेश में इस वर्ष अप्रैल में अब तक सामान्य से 90 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। जिससे वातावरण शुष्क बना हुआ है और पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। तपती धूप से पहाड़ से मैदान तक हलकान होने लगे हैं। देहरादून में एक सप्ताह पूर्व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, जो बीते शुक्रवार को 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, मामूली गिरावट आने के बाद पारा 36 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया।

    अगले कुछ दिनों में पारे में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कई क्षेत्रों में तापमान तेजी से चढ़ रहा है। जिससे दिनभर गर्मी बेहाल कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण राहत है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने से अगले दो दिन पारा सामान्य के आसपास रह सकता है। जबकि, बुधवार से तापमान में तेजी से वृद्धि होने की आशंका है।

    खबरें और भी

    खटीमा सर्वाधिक गर्म और मुक्तेश्वर सबसे शीतल

    रविवार को सर्वाधिक गर्म व सबसे शीतल स्थल कुमाऊं में रहे। खटीमा में सर्वाधिक 36.8 डिग्री व मुक्तेश्वर में सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अप्रैल अंत तक पारा 40 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई है।