विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: बद्रीनाथ-हेमकुंड में हुई बर्फबारी, कल भी बार‍िश-ह‍िमपात का अलर्ट; यहां जानें मौसम का ताजा अपडेट

Published: Mon, 10 Feb 2025 08:41 PM (IST)

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। बद्रीनाथ और हेमकुंड में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर ...और पढ़ें

बद्रीनाथ-हेमकुंड में बर्फबारी से सुहाना हुआ मौसम।
बद्रीनाथ-हेमकुंड में बर्फबारी से सुहाना हुआ मौसम।

जागरण संवाददाता, देहरादून। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। बद्रीनाथ और हेमकुंड में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। मैदान में मौसम शुष्क बना रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके अलावा ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। सोमवार को दून समेत मैदान क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक हल्के बादल छाये रहे। लेकिन इसके बाद चटख धूप खिली।

द‍िन में ख‍िली रही धूप

हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में भी धूप खिली रही। उधर, पहाड़ों में सुबह से ही घने बादल छाये रहे। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से दिन के समय ठंड महसूस की गई। दोपहर में एक बजे के बाद बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी देखने को म‍िली। तपोवन, जोशीमठ में हल्की वर्षा भी हुई।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 27.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 9.8 डिग्री। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 25.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान सामान्स से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 17.6 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 5.9 डिग्री रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 17.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 7.4 डिग्री रहा।

बार‍िश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ ज‍िले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। बुधवार से एक बार फिर राज्य भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला नैनीताल का मौसम

नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिला। अधिकांश समय आसमान में बादल घिरे रहे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नगर में सुबह से ही धूप छांव का खेल चलता रहा। जिस कारण दिन में गर्मी का एहसास कुछ कम हुआ।

नैनीताल में रही बादलों की आवाजाही

सूर्य देव कई बार प्रकट हुए और बादलों की ओट में छिपते रहे। शाम को सूर्यास्त के बाद ठंड में बढ़ोतरी हो गई। राज्य मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी के असर के चलते नैनीताल में बादलों की आवाजाही रही। मंगलवार से मौसम में सुधार आ जाएगा।

साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज कई जगहों पर झमाझम होगी बारिश, ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार

य‍ह भी पढ़ें: Weather Update: दून में तेज धूप तो पर्वतीय इलाकों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी का यलो अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।