Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा व बर्फबारी के हैं आसार

    Updated: Sun, 14 Dec 2025 06:30 AM (GMT+05:30)

    Uttarakhand Weather Report पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। देहरादून में दोपहर बाद बादल छाए और शाम को ठंडी हवाओं ने ठिठुरन ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पश्चिमी विक्षोभ से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव

    2. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की है आशंका

    जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather News पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद आंशिक बादल मंडराने लगे और शाम को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।

    इसके साथ ही आज पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने ऊंची चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी की आशंका जताई है।

    दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराने लगे। हालांकि, दोपहर में ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल गई। वहीं, पहाड़ों में भी धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।

    दून में भी शाम को सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ गई। वहीं, ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज भी मौसम की स्थिति लगभग ऐसी ही बनी रह सकती है।

    रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फ गिर सकती है।

    हालांकि, उत्तराखंड के शेष जिलों में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है।

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    देहरादून 23.4 8.8
    ऊधम सिंह नगर 26.0 6.2
    मुक्तेश्वर 16.9 4.5
    नई टिहरी 16.4 4.4

     

    यह भी पढ़ें- आधा दिसंबर बीता, अब ठंड होगी प्रचंड, ट्राईसिटी में छाएगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    यह भी पढ़ें- Weather Update: घने कोहरे की चादर छाई, तापमान में गिरावट के से और बढ़ गई ठंड; मैनपुरी के मौसम का अपडेट

    खबरें और भी