Uttarakhand Weather Today: बर्फबारी से हुई फरवरी की शुरुआत, चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिछी सफेद चादर
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में फरवरी की शुरुआत बर्फबारी से हुई। रविवार सुबह लोखंडी, ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण चकराता। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा पूर्व में जारी किए गए भारी वर्षा और बर्फबारी के अलर्ट एक बार फिर सटीक साबित हुए हैं। फरवरी महीने की शुरुआत बर्फबारी के साथ हुई है।
सीजन की तीसरी बर्फबारी
रविवार सुबह चकराता क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की तीसरी बर्फबारी दर्ज की गई। लोखंडी, कोटी कानासर, देवबन, मोहिला टॉप सहित जौनसार-बाबर की ऊंची चोटियों पर हल्की लेकिन आकर्षक बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को ठंड की सफेद चादर में लपेट दिया।

हुई हल्की बारिश
रविवार सुबह कुछ समय के लिए हुई इस हल्की बर्फबारी ने जहां पहाड़ों की खूबसूरती बढ़ा दी, वहीं निचले इलाकों में आसमान पर दिनभर काली घटाएं छाई रहीं और बीच-बीच में हल्की बारिश का दौर चलता रहा।
- मौसम के इस बदले मिजाज से एक बार फिर स्थानीय कारोबारियों और पर्यटकों के चेहरे खिल उठे।
23 जनवरी को हुआ था हिमपात
लोखंडी निवासी रोहन राणा, दिनेश चौहान, निखिलेश चौहान, रमेश चौहान, सुरेश पंवार और कुंवर सिंह राणा समेत अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले 23 जनवरी को क्षेत्र में जबरदस्त बर्फबारी हुई थी, जिसने पूरे इलाके को बर्फ से ढक दिया था।
- बीते मंगलवार और अब रविवार को हुई हल्की बर्फबारी ने सर्दी के मौसम को फिर जीवंत कर दिया है।
उमड़ रहे पर्यटक
स्थानीय पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही बर्फबारी से सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है, जिससे होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबारों को अच्छा लाभ मिल सकेगा।
खबरें और भी
- बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं।
फसलों के लिए लाभकारी
वहीं किसान, बागवान और काश्तकार भी इस बर्फबारी से खुश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि बर्फ की यह परत फसलों और बागवानी के लिए लाभकारी साबित होगी तथा भूमि में नमी बनाए रखने में मदद करेगी।
सही हुई भविष्यवाणी
मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी और समय-समय पर हो रही बर्फबारी ने चकराता क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन को एक बार फिर रफ्तार दे दी है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: आज फिर करवट ले सकता मौसम, वर्षा और बर्फबारी की हैं
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: सक्रिय हो रहा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हो सकती है पहाड़ों पर वर्षा और बर्फबारी

