Uttarakhand Weather Today: सक्रिय हो रहा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हो सकती है पहाड़ों पर वर्षा और बर्फबारी
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में दो दिन से मौसम शुष्क है और तापमान बढ़ा है। हालांकि, आज भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कल एक ताजा पश्चिमी ...और पढ़ें

Uttarakhand Ka Mausam पहाड़ों पर वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।
HighLights
दो दिन से उत्तराखंड में मौसम शुष्क, तापमान में वृद्धि
कल सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर वर्षा-बर्फबारी
देहरादून सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में बीते दो दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने कल ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है। जिसके चलते पहाड़ों पर वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।
सुबह-शाम बनी है ठिठुरन
देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिससे दिन में पारा चढ़ने के साथ ही मौसम में गर्माहट महसूस की गई। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई और शाम को सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही हैं।
- पहाड़ों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड परीक्षा ले रही है।
- सुबह-शाम पारे में गिरावट के साथ ही बर्फीली हवाएं सितम ढा रही हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं।
बर्फबारी होने का अनुमान
इसके बाद रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने का अनुमान है।
खबरें और भी
- पारे में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| देहरादून | 24.8 | 9.2 |
| ऊधमसिंह नगर | 17.4 | 7.0 |
| मुक्तेश्वर | 17.1 | 3.8 |
| नई टिहरी | 16.9 | 3.7 |
यह भी पढ़ें- औली में बर्फबारी से बेसहारा मवेशियों पर संकट, चारे की किल्लत
यह भी पढ़ें- केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकी केदारपुरी, भवनों से बर्फ हटा रहे पुलिस और आइटीबीपी के जवान