Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औली में बर्फबारी से बेसहारा मवेशियों पर संकट, चारे की किल्लत

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    औली में भारी बर्फबारी के कारण मवेशियों को चारे की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उनके मालिक उन्हें वापस नहीं ले गए, जिससे वे बेसहारा भटक रहे हैं। होटल ...और पढ़ें

    औली क्षेत्र में बर्फबारी के बाद मवेशियों को निचले इलाकों की ओर लाते होटल कारोबारी। जागरण

    औली क्षेत्र में बर्फबारी के बाद मवेशियों को निचले इलाकों की ओर लाते होटल कारोबारी। जागरण

    HighLights

    1. औली में बर्फबारी से मवेशियों को चारे की कमी।

    2. मालिकों द्वारा छोड़े गए मवेशी बेसहारा भटक रहे।

    3. होटल कारोबारियों ने मवेशियों को निचले क्षेत्रों में पहुंचाया।

    संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। औली क्षेत्र में चुगान के लिए भेजे गए मवेशियों पर भी बर्फबारी की मार पड़ी है। ज्योतिर्मठ के सुनील क्षेत्र से औली गौरसों तक की भूमि बर्फ से ढकी होने के कारण मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

    हालांकि, मवेशियों के स्वामियों को इस स्थिति की चिंता नहीं है। इस कारण बेसहारा छोड़े गए मवेशियों की जान पर संकट आ गया है। ये मवेशी होटल और टेंट कालोनी के आसपास शरण ले रहे हैं। ठंड को देखते हुए होटल कारोबारियों ने इन मवेशियों को औली क्षेत्र से निकालकर ज्योतिर्मठ के निचले क्षेत्रों में छोड़ दिया है।

    चमोली जनपद में पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। औली बुग्याल क्षेत्र में बरसात में छोड़े गए दर्जनों मवेशियों को उनके स्वामियों द्वारा नहीं ले जाने के कारण ये मवेशी बर्फ और बारिश में ठिठुरते हुए इधर-उधर भटक रहे हैं।

    औली के होटल कारोबारी और समाजसेवी रविंद्र कंडारी ने बर्फबारी में भूखे-प्यासे भटक रहे इन बेजुबान मवेशियों का सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए इन्हें निचले इलाकों में नगर पालिका को गो सेवा सदन में रखे जाने की मांग की है।

    कहा कि बर्फबारी में मवेशियों को न घास, न पानी और न ही रहने की जगह मिल रही थी। ऐसे में बर्फ वाले क्षेत्रों से मवेशियों को निकाल कर इन्हें निचले इलाकों में छोड़ा गया है।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकी केदारपुरी, भवनों से बर्फ हटा रहे पुलिस और आइटीबीपी के जवान

    यह भी पढ़ें- देहरादून : बर्फबारी से सैंज गांव में डेढ़ हजार की आबादी प्रभावित, मार्ग बंद होने से हफ्तेभर से आवागमन ठप

    खबरें और भी