Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में पारा चढ़ा, गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल; लू की चेतावनी जारी

    Updated: Mon, 18 May 2026 06:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है, मैदानी इलाकों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और गर्म हवाएं च ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क हो गया है और दिनभर चटख धूप खिल रही है। जिससे पारे में तेजी से उछाल दर्ज किया जा रहा है।

    मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। साथ ही दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की आशंका है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं लू की भी चेतावनी है।

    देहरादून में रविवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में तपिश बढ़ गई और तापमान में भी तेजी से वृद्धि हुई। इसके साथ ही दोपहर बाद भी गर्म हवा के थपेड़े चलते रहे।

    दून में अधिकतम तापमान में 26 घंटे के भीतर दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा अचानक दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।

    पहाड़ों में भी ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिली और चिलचिलाती गर्मी महसूस की गई। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम मौसम सुहाना है। हवा चलने से उमस से राहत मिल रही है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है और पारे में भी इजाफा होने के असार हैं। वहीं, बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    विभिन्न शहरों का तापमान

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 37.4, 20.7
    • ऊधमसिंह नगर, 38.0, 19.2
    • मुक्तेश्वर, 27.7, 13.3
    • नई टिहरी, 26.6, 11.7

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में समय से पहले आएगा मानसून, पहाड़ों पर बारिश जारी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की विदाई, बढ़ेगी गर्मी और उमस