विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: देहरादून-उत्तरकाशी सहित 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट

Updated: Tue, 18 Aug 2026 07:46 AM (IST)

उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है, जिससे पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित छह जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Uttarakhand Weather:

Uttarakhand Weather:

HighLights

  1. उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक लगातार बारिश जारी

  2. देहरादून सहित छह जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

  3. भूस्खलन, जलभराव से आवागमन प्रभावित, नदियां उफान पर

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। जिससे पहाडों में दुश्वारियां बनी हुई हैं। आज भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में भारी बारिश का असर सबसे अधिक दिखाई दे रहा है। लगातार वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई है।

गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में भी भूस्खलन के चलते मार्ग अवरुद्ध होने का सिलसिला जारी है। इससे ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून में जलभराव से बढ़ी दुश्वारी, पांवटा हाईवे पर गिरा पेड़

राजधानी देहरादून में भी सोमवार को तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं पांवटा हाईवे पर भारी-भरकम पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। केहरी गांव क्षेत्र में भी भारी बारिश के कारण कुछ मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।

पहाड़ों में भूस्खलन से कई मार्ग प्रभावित, नदियों में बढ़ा जल स्तर

24 घंटे के भीतर कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में 150 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। जबकि, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं 60 से 80 मिमी तक बारिश हुई। इस बीच ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र भी सतर्क है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: लखनऊ-सोनभद्र सहित 55 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली

अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तीव्र वर्षा के दौर जारी रहने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को मौसम की स्थिति देखकर ही आवागमन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- सीतापुर में भारी बारिश से मौसम सुहाना: आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश, 274 गांवों में बाढ़ का खतरा