Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी का अनुमान, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 06:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर जार ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना आज।

    2. मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और शीतलहर जारी।

    3. हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल कर रही है।

    मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जबकि कई स्थानों पर शीतलहर और शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार अब भी जारी है।

    अब मौसम विभाग की ओर से आज पहाड़ों में हल्की वर्षा-बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    शुक्रवार को मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर गलत साबित हुआ है और अपेक्षित वर्षा व बर्फबारी के बजाय मौसम शुष्क ही बना रहा।

    पहाड़ों में हल्की वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद थी, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। जबकि, सुबह मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा। वहीं, शाम को भी पारे में तेजी से गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा व 3400 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के शेष सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

    हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अनेक स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही इन दोनों जनपदों के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर और शीत दिवस के आसार हैं।

    इसके लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट है।

    प्रमुख शहरों के तापमान

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    देहरादून 22.1  5.6
    ऊधमसिंह नगर 19.0 2.2
    मुक्तेश्वर 20.3 5.1
    नई टिहरी 19.2 5.8

     

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में आज वर्षा-बर्फबारी की संभावना, मैदान में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मैदान में धूप से तपिश गायब, हल्‍द्वानी में रात का पारा 0.5 डिग्री पहुंचा; स्कूलों में दो दिन छुट्टी