Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। देहरादून समेत कई इलाकों में बादल छाए रहने स ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ है। सोमवार को बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई।
देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को बादल छाए रहे। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
कोहरे को लेकर अलर्ट
मैदानी जिलों हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण सुबह और देर रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राजधानी देहरादून में मुख्यतः आसमान साफ से लेकर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है, जिससे रात की ठंड में कुछ कमी महसूस हो सकती है।
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 25.4, 9.2
- ऊधमसिंह नगर, 21.0, 8.6
- मुक्तेश्वर, 19.1, 2.5
- नई टिहरी, 18.8, 3.6
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों पर फिर होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख, माघ में ही चैत्र जैसी गर्मी का अहसास