Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों पर फिर होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 08:11 PM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में आंशि ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today इन दिनों उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सांकेतिक तस्वीर

    Uttarakhand Weather Today इन दिनों उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे तपिश का एहसास हो रहा है।

    ठंड पैदा कर रही ठिठुरन

    हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड अब भी ठिठुरन पैदा कर रही है। आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है, हालांकि कल यानी सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा-बर्फबारी की संभावना है।

    सुबह छाया रहेगा कोहरा

    दून समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों में सुबह के वक्त कोहरा छाने से सर्दी का असर बना हुआ है, लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है, जिससे सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

    मौसम ले सकता करवट

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है।

    खबरें और भी

    बर्फबारी की संभावना

    उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

    सतर्क रहने की सलाह

    राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर को देखते हुए सतर्क रहने तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

    विभिन्न शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    देहरादून 25.9 9.0
    ऊधम सिंह नगर 21.8 7.2
    मुक्तेश्वर 18.2 3.5
    नई टिहरी 18.0 4.6

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख, माघ में ही चैत्र जैसी गर्मी का अहसास

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मौसम का मिजाज बदला, पहाड़ों पर बर्फबारी; मैदानों में कोहरे का अलर्ट