Uttarakhand Weather Today: मौसम का मिजाज बदला, पहाड़ों पर बर्फबारी; मैदानों में कोहरे का अलर्ट
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है, पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा हुई। देहरादून सहित मैदानी ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली। यहां ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हुई।
इसके उलट देहरादून समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रहने से तपिश महसूस की गई और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
देहरादून में सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिनभर धूप निकलने से गर्माहट बनी रही। पारा भी सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया।
उत्तरकाशी और ऊधम सिंह नगर जनपदों में कुछ स्थानों पर झमाझम बौछारें पड़ीं, जबकि बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी से ठंड में इजाफा देखा गया।
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि बुधवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर के साथ ही देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।
ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बनी रहेगी, जबकि मैदानी इलाकों में धूप और कोहरे का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।
विभिन्न शहरों का तापमान
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 23.6, 11.9
- ऊधमसिंह नगर, 18.0, 11.6
- मुक्तेश्वर, 14.2, 2.5
- नई टिहरी, 13.5, 3.7
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बदला मौसम, लोखंडी समेत कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि