Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बदला मौसम, लोखंडी समेत कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 06:00 PM (IST)

    चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार दोपहर मौसम ने फिर करवट ली। लोखंडी, कनासर, देवबन और मुंडाली में हल्की ओलावृष्टि और बारिश हुई, जिससे ठंड अचानक ब ...और पढ़ें

    लगभग एक घंटे तक गिरते रहे ओले और बारिश, दिनभर बादल छाए रहने से बढ़ी ठिठुरन

    लगभग एक घंटे तक गिरते रहे ओले और बारिश, दिनभर बादल छाए रहने से बढ़ी ठिठुरन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण चकराता। मंगलवार दोपहर चकराता क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद लोखंडी सहित कनासर, देवबन और मुंडाली क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि हुई। करीब एक घंटे तक ओले और बारिश का दौर जारी रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड अचानक बढ़ गई।

    दोपहर बाद शुरू हुई ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह सर्द बना दिया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहले से ही सर्द हवाओं का असर था, ऐसे में ओले गिरने और बारिश होने से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। ओलावृष्टि के दौरान लोग घरों और दुकानों में दुबकने को मजबूर हो गए।

    वहीं, चकराता बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह से ही बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने के कारण दिनभर ठंड का एहसास बना रहा। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने हीटर, अंगीठी और अलाव का सहारा लिया। बाजारों में भी लोग मोटे गर्म कपड़ों में नजर आए।

    स्थानीय रोहन राणा,राजेंद्र चौहान, नैन सिंह राणा, आनंद राणा, प्रताप सिंह चौहान, कमल किशोर रावत, श्रीचंद जोशी, अर्जुन दत्त जोशी, वीरेंद्र जोशी आदि लोगों का कहना है कि मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

    खबरें और भी

    विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के इस बदले मिजाज ने एक बार फिर शीतलहर जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

    मौसम के इस परिवर्तन से क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हुआ है, हालांकि पर्यटकों के लिए यह मौसम आकर्षण का कारण भी बना हुआ है।

    ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि के बाद नजारे और भी मनमोहक हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम रखने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: आज वर्षा और बर्फबारी के हैं आसार, अंधड़ की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जनवरी की बारिश और बर्फबारी से सूखी धरती को मिली राहत