Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी की है संभावना

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 06:30 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क है, दिन में धूप से गर्माहट बढ़ रही है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बरकरार है। आज भी मौसम शुष्क रहे ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather Today चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

    HighLights

    1. उत्तराखंड में दिन में गर्माहट, सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार।

    2. पर्वतीय क्षेत्रों में आज पाले का येलो अलर्ट जारी।

    3. कल से पहाड़ों में हल्की वर्षा-बर्फबारी की संभावना।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है।

    हालांकि, सुबह और शाम के समय अभी भी ठिठुरन बरकरार है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से वर्षा और बर्फबारी का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है।

    आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, कल पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी (Rain And Snowfall) हो सकती है।

    सुबह से ही खिली चटख धूप 

    देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही, जिससे दिन में तपिश बढ़ गई और गर्मी का अहसास होने लगा। इसके अलावा सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

    • हालांकि, अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

    न्यूनतम सामान्य से अधिक

    दून में अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक तो न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। अन्य क्षेत्रों में भी यही आलम है।

    आज मौसम रहेगा शुष्क 

    मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पहाड़ों में करवट ले सकता मौसम 

    मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पहाड़ों में मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों के कुछ स्थानों पर, जबकि देहरादून, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    हल्की बर्फबारी के आसार 

    प्रदेश में 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं। हालांकि, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

    प्रमुख शहरों के तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    देहरादून 25.2 7.9
    ऊधमसिंह नगर 24.4 4.6
    मुक्तेश्वर 15.5 1.9
    नई टिहरी 15.1 3.3

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: बुधवार से पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम रहेगा साफ, दिन में खिली रहेगी धूप

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट

    खबरें और भी