Uttarakhand Weather Today: आज भी बदला रहेगा मौसम, वर्षा और अंधड़ को लेकर कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी वर्षा और अंधड़ की चेतावनी जारी की है, जिस ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वर्षा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। बदरीनाथ और केदारनाथ धामों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
ठंड लौट आई
पहाड़ से मैदान तक मौसम के बदले मिजाज के कारण ठंड लौट आई और पारा भी लुढ़का है। हालांकि ओलावृष्टि से खेतों में पकने को तैयार गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। साथ ही दाने बनने की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है।
- मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की है।
झमाझाम वर्षा हुई
रविवार को सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हवाएं चलने लगीं। शाम को दून में अंधड़ चला और बौछारें पड़ने लगीं। मसूरी से लेकर आसपास की पहाड़ियों पर भी झमाझम वर्षा हुई।
ओलावृष्टि भी हुई
इसके अलावा नैनीताल, काठगोदाम, बाजपुर, काशीपुर के साथ ही हरिद्वार के रोशनाबाद और भगवानपुर में भी झमाझम वर्षा रिकार्ड की गई। नैनीताल और बाजपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई।
चोटियों पर हिमपात
हेमकुंड साहिब, औली, केदारनाथ आदि चोटियों पर हिमपात हुआ। पिथौरागढ़ जिले में नंदा देवी, पांचाचूली, राजरंभा, खलिया टाप, नंदाकोट और हरदेवल चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं।
अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, सोमवार को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी
यह भी पढ़ें- देहरादून में शाम को बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

