Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड की चोटियों पर अब बर्फबारी के साथ होगी बारिश, गिरेगा पारा; पढ़ें मौसम का अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 08:31 AM (IST)

    Utarakhand Weather उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अब पारा और गिरने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार 8 और 9 नवंबर को पर्वतीय जिलों ...और पढ़ें

    उत्तराखंड की चोटियों पर होगी बारिश (फाइल फोटो)
    उत्तराखंड की चोटियों पर होगी बारिश (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है
    2. मौसम विभाग ने जताई बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
    3. बारिश और बर्फबारी से गिरेगा पहाड़ों का पारा

    देहरादून, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब एक बार फिर से बदल गया है। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कुहासा और दिन में धुंध छाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, आगामी शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। मंगलवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही।

    देहरादून, हरिद्वार समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों में दिन में धुंध का असर भी रहा। जिससे एक्यूआइ का स्तर भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। देहरादून में ही वायु गुणवत्ता का एक्यूआइ 150 के करीब पहुंच गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है।

    हिमपात के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। जबकि, 10 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहने के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

    3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा और धुंध छाई रह सकती है। तापमान में भी मामूली गिरावट आने की आशंका है।

    तराई में भी बदलेगा मौसम

    तराई क्षेत्रों में भी अब मौसम बदलेगा। मंगलवार को जहां धूप निकली तो वहीं अब बुधवार को मौसम बदल जाएगा। सुबह से कड़ी धूप निकलने के बाद दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Haridwar News: तीन हजार करोड़ की लागत से होगा हर की पौड़ी का कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगे खास सुविधाएं

    यहां पांच डिग्री हुआ तापमान

    पर्वतीय क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। सुबह देरी से घरों से निकल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने दिवाली से ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है।

    मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड अपना अहसास कराने लगेगी। चंपावत जिला मुख्यालय के अलावा लोहाघाट, देवीधुरा व पाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है। रात के समय पाला पड़ रहा है। इससे रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं।