Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून उत्तरकाशी और बागेश्वर के लिए चेतावनी जारी

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 04:18 PM (IST)

    मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों के लिए अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बहुत भारी बारिश की संभावना है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर में 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट

    2. बहुत भारी बारिश, बिजली चमकने, आंधी-तूफान की संभावना

    3. नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

    जागरणर संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    21 जुलाई सुबह 10:28 बजे से 22 जुलाई सुबह 10:28 बजे तक इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा, बिजली चमकने, आंधी-तूफान और तेज़ से बेहद तेज़ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    देहरादून जिले में विशेष रूप से मसूरी, चकराता और डोईवाला क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। वहीं उत्तरकाशी जिले के बड़कोट, पुरोला, भटवारी और गंगोत्री तथा बागेश्वर जिले के कपकोट सहित आसपास के इलाकों में भी अत्यधिक बारिश का अनुमान है।

    प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी सलाह का पालन करने की अपील की है। पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

    देहरादून में बारिश से 28 सड़कें बंद

    जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की मंगलवार सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार कालसी में सबसे अधिक 186.5 मिमी, चकराता में 169 मिमी, कोटी में 158.5 मिमी, जौनसार क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई।

    मसूरी में 93.5 मिमी, विकासनगर में 72 मिमी, मालदेवता में 86 मिमी और सहस्रधारा क्षेत्र में भी बारिश हुई है।

    बारिश के कारण जिले में 28 सड़कें बंद हैं। इनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग, चार राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और 22 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं।

    लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मशीनें बंद मार्गों को खोलने में जुटी हैं। प्रशासन का कहना है कि अधिकांश मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने का कार्य जारी है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून और बागेश्वर में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- भारी बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग प्रभावित: सड़क पर आईं दरारें, लगा लंबा जाम

    खबरें और भी