Uttarakhand Weather Today: मैदानी क्षेत्रों में पारा 32 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ों में वर्षा के असार
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Forecast सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस बीच मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।
- अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
शनिवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम शुष्क बना रहा और दिनभर तेज धूप खिली। जिससे दिन में तपिश बढ़ गई और पारे में भी 24 घंटे के भीतर एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे, लेकिन वर्षा की सूचना नहीं है। इसके अलावा पहाड़ों में भी पारा सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज रविवार को उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। ऊंची चोटियों पर भी हल्का हिमपात होने के आसार हैं।
मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। दून में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने के चलते अगले कुछ दिन पहाड़ों पर वर्षा के आसार हैं।
प्रमुख शहरों का तापमान
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 31.5, 17.8
- ऊधमसिंह नगर, 31.4, 15.8
- मुक्तेश्वर, 23.6, 9.5
- नई टिहरी, 21.6, 10.4
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश के आसार
यह भी पढ़ें- Weather Update: नैनीताल में बढ़ा पारा, 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान