विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Published: Wed, 03 Jun 2026 06:30 AM (IST)

उत्तराखंड में दिनभर की तेज गर्मी के बाद मंगलवार शाम मौसम ने करवट ली और कई हिस्सों में बारिश हुई।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में दिनभर की तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बाद मंगलवार शाम मौसम ने करवट ली।

प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश और बौछार से लोगों को तपिश से राहत मिली और तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

दिन के समय मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से जलाती गर्मी महसूस की गई, लेकिन शाम होते-होते बदले मौसम ने राहत पहुंचाई।

बुधवार को भी कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

प्रदेशभर में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी का दौर चलता रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं धूप खिली रही तो कहीं बादलों का डेरा रहा। शाम के समय कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को भी प्रदेश के मौसम में बदलाव बना रहेगा। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी भी दी है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 35.0, 21.0
  • पंतनगर, 35.9, 21.6
  • मुक्तेश्वर, 21.8, 13.4
  • नई टिहरी, 26.4, 13.3

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में प्री-मानसून की फुहारें, गर्मी से मिली बड़ी राहत

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ से प्री मानसून में 27% अधिक वर्षा, मई का महीना रहा ठंडा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।