उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय क्षेत्रों में बौछारें, ऊंचाई पर हल्के हिमपात की संभावना
Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश का सिलसिला जारी है, कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ रही हैं। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में पहाड़ों पर वर्षा का क्रम जारी है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ रही हैं।
दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख मिचौनी चलती रही। शेष मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। निचले इलाकों में धूप खिले रहने के आसार हैं।
देहरादून में मंगलवार को सुबह से चटख धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे।
हल्की हवाओं के साथ देर शाम तक बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। मसूरी और धनोल्टी के आसपास शाम को तेज बौछारें पड़ीं।
इसके अलावा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी सूचना है।
उत्तरकाशी के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। जबकि, कुमाऊं में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। पहाड़ों में बारिश के कारण तापमान भी सामान्य से कम बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
33 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार हैं। देहरादून में आंशिक बादल छाने से लेकर मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिली रहने की संभावना है।
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 27.5, 15.0
- ऊधमसिंह नगर, 29.4, 12.6
- मुक्तेश्वर, 19.2, 5.1
- नई टिहरी, 17.0, 5.4
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट
यह भी पढ़ें- एरीज का एलएडब्ल्यूपी रडार बताएगा हवा की सटीक गति और दिशा, मौसम पूर्वानुमान में मिलेगी मदद