यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update: देहरादून में मौसम शुष्क, न्यूनतम पारे में गिरावट के आसार; पहाड़ों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड
Uttarakhand Weather Update मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। देहरादून ...और पढ़ें

HighLights
- केदारनाथ व बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड
- देहरादून में मौसम शुष्क होने से न्यूनतम पारे में गिरावट के आसार
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच उत्तराखंड में न्यूनतम पारे में कमी दर्ज की जा रही है। पहाड़ों पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में भी रात को ठिठुरन बढ़ने लगी है। देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि, दिन में चटख धूप खिलने के कारण पारा सामान्य से अधिक है।
13.6 डिग्री रहा दून का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। देहरादून में कुछ दिनों से मौसम शुष्क है, लेकिन न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को दून का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट आने की आशंका है। प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। इसके बावजूद रात को तापमान तेजी से गिरने लगा है।
देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में रात को पाला भी पड़ रहा है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की चोटियों समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड है।
शहर - अधिकतम - न्यूनतम
देहरादून - 30.7 - 13.6
ऊधमसिंह नगर - 31.6 - 12.9
मुक्तेश्वर - 18.2 - 8.9
नई टिहरी - 23.5 - 8.8
शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में लुढ़कने लगा पारा, मैदानी इलाकों में बढ़ने लगी ठिठुरन; पहाड़ों पर होगा बादलों का पहरा
यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में शुष्क हुआ मौसम, पहाड़ी इलाकों में छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश के आसार