यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बादल, सोमवार को ओलावृष्टि की चेतावनी; अगले दो दिन बदला रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम वि ...और पढ़ें

HighLights
- पहाड़ों से मैदान तक बादल छाए
- ओलावृष्टि और आंधी का ऑरेंज अलर्ट
- चारधाम यात्रा मार्ग पर भी वर्षा
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा के भी दौर हो रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के चलते उमस बेहाल कर रही है। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बौछारों से गर्मी से राहत है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। सोमवार और मंगलवार पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व तीव्र बौछारों के साथ ही कहीं-कहीं अंधड़ चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि व अंधड़ के आसार है।
धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी
रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी रही। हालांकि, देर शाम तक भी दून में वर्षा नहीं हुई और उमस हलकान करती रही। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। उधर, चारधाम व यात्रा मार्गों पर भी दिनभर घने बादल मंडराते रहे।

कहीं-कहीं बौछारें और ओलावृष्टि भी हुई। जिससे आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में भी वर्षा का क्रम बना हुआ है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में वर्षा के दो से तीन दौर हुए। अब अगले दो दिन प्रदेश में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं।
खबरें और भी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व तीव्र बौछार व अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, अल्मोड़ा व नैनीताल में गरज के साथ ओलावृष्टि व अंधड़ की चेतावनी है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।