यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dehradun में तीन घंटे की बारिश से बाढ़ जैसे हालात, चंद्रबनी में घरों में घुसा पानी, सड़कें बनी तालाब
Rain in Dehradun दून में मानसून की वर्षा फिर आफत बनने लगी है। बुधवार को दून के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई। देहरादून में आज गुरुवार को भी भारी बा ...और पढ़ें

HighLights
- दून के आशारोड़ी क्षेत्र में सुबह तीन घंटे में 80 मिमी वर्षा से आफत
- शहर में भी कई जगह जलभराव, आज भी भारी वर्षा के आसार
जागरण संवाददाता, देहरादून। Rain in Dehradun: दून में मानसून की वर्षा फिर आफत बनने लगी है। बुधवार को दून के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई। खासकर आशारोड़ी और आसपास तीन घंटे के भीतर 80 मिमी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो गया। देहरादून में आज गुरुवार को भी भारी बारिश की संभावना है।
चंद्रबनी में पास के जंगलों से आया पानी सड़कों पर बाढ़ के रूप में बहने लगा। बड़ी संख्या में घरों में पानी घुसा और तमाम गलियां भी तालाब में तब्दील हो गईं।
इसके अलावा भी शहर के कुछ चौक-चौराहों पर जलभराव की स्थिति रही।
घरेलू सामान भी बह गया
खबरें और भी
मसूरी रोड पर मलबा आने और पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित