Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: झमाझम बारिश से उत्‍तराखंड में लौटी ठिठुरन, भारी बर्फबारी से रास्‍ते बंद; आज भी मौसम खराब

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 01:34 PM (IST)

    Weather Update उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। पहाड़ों में भारी हिमपात और निचले इलाकों में झमाझम बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। कई मार्ग अवरुद्ध हो गए ...और पढ़ें

    Weather Update: चोटियों पर भारी हिमपात, निचले इलाकों में झमाझम बरसे मेघ. File
    Weather Update: चोटियों पर भारी हिमपात, निचले इलाकों में झमाझम बरसे मेघ. File

    HighLights

    1. गंगोत्री व बदरीनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बर्फबारी से हुए अवरुद्ध
    2. पहाड़ से मैदान तक पारे में गिरावट, आज भी बर्फबारी की चेतावनी

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने से पहाड़ों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। चारधाम समेत तमाम चोटियों पर भारी हिमपात हुआ। जिससे गंगोत्री, बदरीनाथ हाईवे समेत कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इसके अलावा निचले इलाकों में भी झमाझम वर्षा हुई और पहाड़ से मैदान तक पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    आज रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। हल्‍द्वानी में बूंदाबांदी के साथ हवाएं चलीं। जिससे मौसम में कुछ ठंडक महसूस की गई।

    ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

    कुमाऊं के भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। चीन सीमा से सटे क्षेत्रों में सड़क मार्ग बाधित हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बिजली-पानी समेत रसद की आपूर्ति प्रभावित होने के साथ ही कड़ाके की ठंड परीक्षा ले रही है। पहाड़ों में अभी बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी से गिरा पारा; बदरी-केदारनाथ, हेमकुंड में बर्फबारी

    मौसम विभाग के अनुसार, आज चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही निचले इलाकों में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है।

    होली के दिन शुक्रवार को उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। शाम को घने बादलों के आसमान में डेरा डालने के साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर शाम चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। इसके अलावा निचले इलाकों में भी झमाझम वर्षा का क्रम बना रहा।

    बर्फबारी के कारण नीति-मलारी हाईवे बंद

    नीति-मलारी हाईवे कई जगह बर्फबारी के कारण बंद है। चमोली जिले में औली, बदरीनाथ, हेमकुंड सहित आसपास के ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई। जिससे 12 से अधिक गांव बर्फबारी से प्रभावित हैं। बदरीनाथ हाईवे हनुमानचट्टी व नीति-मलारी हाईवे मलारी के पास बाधित है। गंगोत्री मार्ग भी सुक्की टाप के पास अवरुद्ध हो गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Instagram पर दोस्ती के बाद युवती से ठगी और दुष्कर्म, नौकरी दिलाने का झांसा देकर बनाया शिकार

    केदारनाथ समेत मदमहेश्वर, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी, चंद्रशिला आदि चोटियों पर खूब हिमपात हुआ। उधर, कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी-धापा-मिलम मार्ग जिमिघाट के पास मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया है। तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर छियालेख से लेकर लिपुलेख तक भारी बर्फबारी हुई।

    गुंजी और छियालेख में डेढ़ फीट से अधिक हिमपात हो चुका है। छियालेख से गुंजी के बीच सीती और खलंगा में ग्लेशियर से हिमखंड टूटकर मार्ग पर आ चुके हैं। चीन सीमा से संपर्क कट गया है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं। चोटियों पर भारी हिमपात के एक से दो दौर होने की आशंका है और निचले इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बौछारे पड सकती हैं। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।