Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट: भारी बारिश के चलते देहरादून और हरिद्वार समेत 10 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 09:49 PM (IST)

    मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते देहरादून सहित 10 जिलों में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. उत्तराखंड में कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

    2. देहरादून सहित 10 जिलों में सोमवार को स्कूल बंद

    3. अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों से दूर रहें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया।

    इसे देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों में सोमवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

    मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

    मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिलों के अनुसार अलर्ट की स्थिति नीचे दी गई है।

    • रेड अलर्ट (अत्यंत भारी वर्षा): देहरादून, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल। इन जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
    • ऑरेंज अलर्ट (बहुत भारी वर्षा): नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल।
    • येलो अलर्ट (भारी बारिश और बिजली चमकना): रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़।

    महत्वपूर्ण अपील

    मौसम विभाग ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा करने से बचें, नदी-नालों के किनारों से दूर रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में आफत की बारिश: उफान पर रिस्पना और बिंदाल नदियां, बलबीर रोड पर मकान ढहा

    यह भी पढ़ें- देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट: सोमवार को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र