Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Update: मैदानी क्षेत्रों में धूप, पांच डिग्री तक चढ़ा पारा; और बढ़ेगी तपिश

    Updated: Thu, 14 May 2026 07:21 AM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में धूप खिलने के साथ तापमान में वृद्धि हुई है, जिससे गर्मी बढ़ने लगी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच मैदानी क्षेत्रों में मौसम खुल गया और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली।

    देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में पारे में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, अभी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा के आसार बने हुए हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज से मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और पारे में बढ़ोतरी के साथ गर्मी परीक्षा ले सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    दिनभर तेज धूप 

    देहरादून में बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। सुबह हल्की हवा चलने से राहत रही, लेकिन दोपहर बाद उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया। दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। जो कि मंगलवार की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी धूप खिलने से पारे में वृद्धि हुई। पहाड़ों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की भी सूचना है। हालांकि, अब भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है। जिससे भीषण गर्मी से फौरी राहत है। सुबह-शाम पहाड़ों में ठिठुरन बनी हुई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी बना रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। अगले तीन-चार दिन में मैदानी क्षेत्रों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: झारखंड में आंधी-बारिश से बदला मौसम, 19 मई तक येलो अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: मौसम विभाग ने आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया; शुकवार से बढ़ने लगेगी गर्मी, 17 से चलेगी लू