यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather: दून में छह साल में सबसे गर्म मई, आज इन तीन शहरों में लू का अलर्ट; पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपडेट
Uttarakhand Weather गर्म हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। खासकर देहरादून में छह साल में सर्वाधिक गर्मी पड़ रही है। म ...और पढ़ें

HighLights
- आठ वर्ष में सर्वाधिक दर्ज किया गया दून का अधिकतम तापमान
जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप से तप रहे हैं। गर्म हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। खासकर देहरादून में छह साल में सर्वाधिक गर्मी पड़ रही है।
दून का अधिकतम तापमान रिकार्ड 40.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज चारधाम समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
गर्म हवा के थपेड़ों से लोग हलकान
दून में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। चटख धूप खिलने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़ों से लोग हलकान हैं। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बीते छह वर्ष में सर्वाधिक है। दून में पारा सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
दून में बीते 10 वर्षों में मई में अधिकतम तापमान इससे पहले 26 मई 2018 को 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, मई में पारे का आल टाइम रिकार्ड 30 मई 2012 को 43.1 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। हालांकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। कहीं-कहीं लू चलने की आंशका जताई गई है।
खबरें और भी
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 40.7, 23.0
- ऊधमसिंह नगर, 39.9, 21.2
- मुक्तेश्वर, 28.9, 16.2
- नई टिहरी, 29.0, 16.5
दून में मई में सर्वाधिक तापमान
- वर्ष, तापमान
- 17 मई 2024, 40.7
- 22 मई 2023, 39.3
- 15 मई 2022, 39.6
- 25 मई 2021, 37.5
- 27 मई 2020, 40.1
- 31 मई 2019, 40.4
- 26 मई 2018, 40.7
- 15 मई 2017, 39.2
- 17 मई 2016, 40.2
- 23 मई 2015, 40.1
- 23 मई 2014, 38.4