यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather: आज शाम से करवट बदल सकता है मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार
Uttarakhand Weather मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। आज ...और पढ़ें

HighLights
- चटख धूप के कारण मैदानी क्षेत्रों में चढ़ा पारा, बढ़ी तपिश
जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण पारा तेजी से चढ़ रहा है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में भी धूप चुभ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।
हालांकि, आज गुरुवार से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश
प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। दून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। जबकि, गुरुवार को इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज से अगले तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।
खबरें और भी
मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
- शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 32.8, 18.5
- ऊधमसिंह नगर, 33.2, 17.5
- मुक्तेश्वर, 23.5, 10.4
- नई टिहरी, 22.5, 12.4