Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदले मौसम ने बढ़ाई ठिठुरन, इन क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 08:13 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Today उत्तराखंड से मानसून के विदा होने के बाद तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ने के बीच अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है। मानसून की ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के इन क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट
    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के इन क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

    HighLights

    1. उत्तराखंड में जगह-जगह हो रही बारिश
    2. बारिश के चलते 12 डिग्री लुढ़का तापमान
    3. पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

    डिजिटल डेस्क, देहरादून। Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड से मानसून के विदा होने के बाद तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ने के बीच अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है। मानसून की विदाई के बाद से शुष्क बने मौसम ने दून में अचानक करवट बदली और रिमझिम वर्षा के बीच पारे ने गोता लगाया। सोमवार को दून में दिनभर हुई वर्षा से पारे में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अचानक ठिठुरन बढ़ गई। गर्म कपड़े निकलने के साथ ही शहर में कई स्थानों पर लोग आग सेकते भी नजर आए। 

    मौसम विभाग के अनुसार, आज (मंगलवार) भी दून में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि के आसार हैं।  

    दून में सोमवार को हुई वर्षा से तापमान 12 डिग्री लुढ़का

    वहीं बात करें बीते दिन की तो सोमवार को सुबह से ही दून में काले बादलों का डेरा रहा और तेज हवा के बीच भारी गर्जन के साथ ही रिमझिम वर्षा शुरू हुई। बारिश के चलते 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिनभर में दून में 25 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, शाम को आसमान खुल गया और हल्की धूप खिली। वर्षा के कारण अचानक बढ़ी ठंड से लोगों के गरम कपड़े निकल गए। वहीं, शहर के मुख्य बाजार में लोग आग सेकते भी नजर आए। दून में बीते रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 और सोमवार को 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

    मौसम विभाग की ओर से देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। दून में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

    उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल का तापमान

    शहर - अधिकतम - न्यूनतम 

    देहरादून (17 अक्टूबर) - 23.0 - 17.0

    (18 अक्टूबर) - 26.0 - 17.0

    हरिद्वार (17 अक्टूबर) - 25.0 - 17.0

    (18 अक्टूबर) - 28.0 - 17.0

    कोटद्वार (17 अक्टूबर) - 26.0 - 17.0

    (18 अक्टूबर) - 27.0 - 17.0 (डिग्री सेल्सियस में)

    कोटद्वार में बारिश की संभावना

    कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। इससे पूर्व सोमवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलती रही। बारिश के कारण जहां क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं तेज हवाओं के चलने से बिजली आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है।

    पौड़ी में सुबह से बादल छाए हैं। दो दिन से मौसम में आए बदलाव और वर्षा से यहां ठंड ने भी दस्तक दे दी है। काफी ठंड बढ़ गई है। अभी चल रही है ठंडी हवाएं। जनपद में सभी मुख्य मार्ग यातायात हेतु खुले हैं।

    खबरें और भी