विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में सड़क हादसा: खाई में गाड़ी गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

Published: Tue, 10 Feb 2026 04:46 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Feb 2026 08:58 PM (GMT+05:30)

देहरादून के कालसी में एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से भीषण सड़क हादसा हुआ। चिट्टाड़ गांव से विकासनगर जा ...और पढ़ें

देहरादून जिले के विराट खाई कचटा गांगरौ मोटर मार्ग पर बायांधार के पास खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त हुआ यूटिलिटी वाहन। ग्रामीण

देहरादून जिले के विराट खाई कचटा गांगरौ मोटर मार्ग पर बायांधार के पास खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त हुआ यूटिलिटी वाहन। ग्रामीण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, कालसी (देहरादून)। चिट्टाड़ गांव से विकासनगर आ रहा यूटिलिटी वाहन विराट खाई-कचटा गांगरौ मोटर मार्ग पर बायांधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

इस हादसे में वाहन सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।

घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है। हादसा वाहन का एक्सल टूटने की वजह से होना बताया जा रहा है।

मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब गांव गांगरौ चिट्टाड़ से यह वाहन विकासनगर के लिए चला था। जैसे ही वह बायांधार के पास पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

Dead Person

मृतकों की सूची

  • लूसौ देवी (65 वर्ष) पत्नी नंदू दास निवासी ग्राम गांगरौ खत कोरु 
  • गीता (32 वर्ष) पत्नी प्रकाश खन्ना निवासी कुस्यौ
  • धनौ देवी (55 वर्ष) पत्नी संतूदास निवासी चिट्टाड़

 (गीता व धनौ देवी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा)

MP Meet Injured person

घायलों की सूची

  •  प्रकाश खन्ना (37 वर्ष) पुत्र जीत राम खन्ना निवासी कुस्यौ
  • शकरियां दास (66 वर्ष) पुत्र झीमांदास निवासी चिट्टाड़
  • चालक रमेश (30 वर्ष) पुत्र खंखरु निवासी चिट्टाड़
  • रिया (15 वर्ष) पुत्री सुपादास निवासी गांगरौ
  • विजय (25 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह निवासी चिट्टाड़

vikasnagar Accident

उधर, हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हताहत लोगों को किसी प्रकार वाहन से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया।

  • नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र ओसवाल ने बताया कि मृतकों के शवों को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

इस संबंध में कालसी कोतवाली के कोतवाल अरविंद चौधरी के अनुसार उन्होंने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर जाकर घायलों का हाल जाना और चालक से भी बातचीत की। चालक ने पुलिस को बताया कि एक्सल टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया था।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ का डंपर खाई में गिरा, चालक सहित दो लोग गंभीर घायल

यह भी पढ़ें- देवरिया में स्कार्पियो हादसे में तस्करी का एंगल खत्म, लापरवाही की हो रही जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।