देहरादून के विकासनगर में नहर में गिरी कार, लखनऊ के 4 युवक सुरक्षित बचाए गए
विकासनगर के डुमेट में तेज बारिश के दौरान एक कार नहर में गिर गई, जिसमें लखनऊ के चार युवकों को सुरक्षित बचाया गया। ...और पढ़ें

डुमेट के पास छोटी नहर में गिरी कार सवार चार युवकों को सकुशल निकाला बाहर। नागरिक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। विकासनगर क्षेत्र के डुमेट स्थित होटल ग्लास हाउस के पास अनियंत्रित होकर एक कार सड़क के एक तरफ स्थित नहर में समा गई।
हालांकि, एसडीआरएफ व डाकपत्थर पुलिस चौकी की टीम ने कार सवार लखनऊ निवासी चार युवकों को सुरक्षित बचा लिया।
हादसा गुरुवार रात करीब 11:40 बजे तेज वर्षा के दौरान तब हुआ, जब यूपी नंबर की कार में सवार युवक चकराता की ओर से डुमेट स्थित होटल को लौट रहे थे।
नहर का पानी डुमेट-कटापत्थर संपर्क मार्ग तक भर गया और मार्ग की जानकारी न होने के कारण कार नहर में जा गिरी।
चौकी इंचार्ज संदीप पंवार ने बताया कि बचाए गए कार सवार युवकों की पहचान लखनऊ के कृष्णा नगर निवासी ऋषिकांत त्रिपाठी पुत्र सीके त्रिपाठी, अनुराग यादव पुत्र अशोक यादव, सत्यम कुमार पुत्र अशोक कुमार और दिव्यांशु सिंह पुत्र इंद्रदेव सिंह यादव के रूप में हुई।
अनुराग यादव ने बताया कि तेज बारिश के दौरान नहर का जल स्तर और रोड का लेबल एक हो गया था। चारों तरफ अंधेरा था। इसलिए उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
गंगोत्री हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, रेस्क्यू जारी
उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार देर शाम एक कार गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
खाई से घायलों को निकालने व उन्हें त्वरित उपचार देने के लिए रेस्क्यू आपरेशन जारी है। आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम एक कार गंगनानी से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी, जो कि गंगनानी के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा रही।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम प्रशांत आर्य ने राहत व बचाव से संबंधित सभी टीमों को तत्काल मौके लिए रवाना किया। घटना की सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कार में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं।