Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग में तेज रफ्तार टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, पैराफिट ने घनी बस्ती में गिरने से रोका

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:02 PM (IST)

    देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार टैंकर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। ट्रक का अगला हिस्सा पैराफिट में फंसने से वह ...और पढ़ें

    ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट पैराफिट में टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। जागरण

    ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट पैराफिट में टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट ट्रक दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है।

    शुक्रवार रात संगम नगरी में एक और ट्रक हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ट्रक का अगला हिस्सा पैराफिट में फंसने से वह सड़क पर ही रुक गया, वरना कई घरों को तबाह कर सकता था। पुलिस ने बलगर ट्रक चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे नगर के मुख्य बाजार के ऊपर स्थित ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक टैंकर ट्रक अनियंत्रित हो गया।

    ट्रक का एक टायर सड़क से बाहर निकलने से वह घनी बस्ती के ऊपर गिरने की स्थिति में लटक गया था कि उसका दूसरा टायर यहां पैराफिट में फंस गया।

    मेन मार्केट की घनी बस्ती में इससे अफरातफरी बन गई। पुलिस व एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव में जुट गई।

    वहीं, ट्रक चालक को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। मुख्य बाजार निवासी समरेंद्र ध्यानी व प्रमोद टोडरिया के अनुसार दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील इस स्थान पर प्रशासन से पुख्ता इंतजाम की कई बार मांग की जा चुकी है।

    लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां पूर्व में यात्रियों से भरी बस बस्ती में पलटने से बची है।

    वहीं, वाहनों की टक्कर से केबिन में फंसे एक चालक को बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका था। जबकि एक बलगर ट्रक ने यहां खड़े वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त भी कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- टिहरी के नरेंद्रनगर बाजार में मिनी ट्रक का कहर: 3 पिलर ध्वस्त, आवासीय भवन का बरामदा गिरा

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में कफड़खान-सिरकोट मार्ग पर हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉला खाई में गिरा, 2 युवकों की हुई मौत