विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विक्रम रावत के हाथों में आर्इ युवा कांग्रेस की कमान, बने अध्यक्ष

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 14 Jul 2018 04:38 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 05:27 PM (IST)

युवा कांग्रेस के चुनाव में विक्रम रावत ने बाजी मारी है। उनको उत्तराखंड युवा कांग्रेस के चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत मिली है।

विक्रम रावत के हाथों में आर्इ युवा कांग्रेस की कमान, बने अध्यक्ष
विक्रम रावत के हाथों में आर्इ युवा कांग्रेस की कमान, बने अध्यक्ष

देहरादून, [जेएनएन]: युवा कांग्रेस के चुनाव में विक्रम रावत प्रदेश अध्यक्ष और सोनू हसन महासचिव चुने गए हैं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाते हुए गुलाल और आतिशबाजी की। युवा कांग्रेस के चुनाव से कई दिनों बाद कांग्रेस भवन गुलज़ार दिखा। आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत रणजीत रावत के बेटे हैं। इसके साथ ही प्रदेश महासचिव पद पर 24 युवाओं को जिम्मेदारी मिली है। 

इससे पहले प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में 12 जिलाध्यक्ष निर्वाचित कर दिए गए। दून के जिला अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह नेगी ने अजय त्यागी 'रॉबिन' को 115 मतों से पराजित किया। भूपेंद्र सिंह नेगी को 1752 वोट पड़े, जबकि अजय त्यागी को 1652 मतों पर संतोष करना पड़ा। 

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में शुक्रवार सुबह 10 बजे से जिला एवं देहरादून विस कार्यकारिणी चुनाव की मतगणना हुई और उसके बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के चुनाव में दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार बतौर जिला उपाध्यक्ष प्रथम एवं द्वितीय के रूप में निर्वाचित किए गए। आर्यन छात्र संगठन के रितेश क्षेत्री ने सबको चौंकाते हुए जिला अध्यक्ष पद की टक्कर में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 1602 मत लेकर अध्यक्ष पद के अन्य दो उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह नेगी एवं अजय त्यागी रॉबिन को कड़ी टक्कर दी। रि

तेश क्षेत्री को अब जिला संगठन में द्वितीय उपाध्यक्ष पद पर संतोष करना पड़ेगा। अध्यक्ष पद के एक अन्य दावेदार गोपाल सिंह चौहान महज 251 मत लेकर भी जिला कार्यकारिणी में स्थान पाने में सफल रहे। जिला महासचिव पद पर अभिषेक इलियास ने अरुण सिंह बिष्ट को 159 मतों से पराजित किया। अभिषेक इलियास को 582 व अरुण सिंह बिष्ट को 423 मत पड़े। महासचिव पद पर 21 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। 

युवा कांग्रेस चुनाव अधिकारी उदय सिंह गुज्जर ने कहा कि युकां के जिला अध्यक्ष पद पर पांच एवं महासचिव पद पर 21 युवा उम्मीदवार चुनाव लड़े। इसके अलावा 10 विधानसभा अध्यक्ष के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।   

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष 

देहरादून- भूपेंद्र सिंह नेगी 

हरिद्वार- अमरदीप 

चमोली - संदीप भंडारी 

पौड़ी- अमित राज 

रुद्रप्रयाग- संतोष रावत 

उत्तरकाशी- मनीष राणा 

टिहरी- अरुणोदय नेगी 

नैनीताल-गजेंद्र गौनिया 

अल्मोड़ा-सुरेंद्र सिंह मेहरा 

बागेश्वर-दर्शन सिंहह कठायत 

पिथौरागढ़-ऋषेंद्र महर को 

चंपावत-सूरज प्रहरी 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की कारगुजारियों के पर्दाफाश को हर बूथ पर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार पैदा करने वाले हमें शिष्टाचार ना सिखाएं: अजय भट्ट

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस में चल रही गुटीय खींचतान से हाईकमान खफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।