Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के गैंगस्टर का गुरु निकला विक्रम शर्मा, जंगल में देता था मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 02:13 PM (IST)

    देहरादून में स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा, झारखंड के गैंगस्टर अखिलेश सिंह का आपराधिक गुरु निकला। वह 10 साल पहले पहचान बदलकर देहरादून में रह रह रहे ...और पढ़ें

    गैंगस्टर अखिलेश सिंह का आपराधिक गुरु था विक्रम शर्मा.

    गैंगस्टर अखिलेश सिंह का आपराधिक गुरु था विक्रम शर्मा.

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। देहरादून में स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा का चौंकाने वाला आपराधिक इतिहास सामने आया है। बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा झारखंड के गैंगस्टर अखिलेश सिंह का आपराधिक गुरु था।

    10 साल पहले शातिर विक्रम पहचान बदलकर देहरादून में रह रहा था। जमशेदपुर पुलिस ने देहरादून में उसके किराये के फ्लैट से दबोचा था। विक्रम ने जमशेदपुर में बड़े कारोबारियों को निशाने पर लिया। 2 नवंबर 2007 को साकची आमबागान के पास श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या हुई। जिसमें अखिलेश के साथ विक्रम का नाम भी आया। इसके बाद पुलिस उसके पीछे पड़ गई।

    जिसके बाद उसने अखिलेश को गिरोह का चेहरा बनाया। गिरोह ने टाटा स्टील के अधिकारी जयराम सिंह, ट्रांसपोर्टर अशोक सिंह की हत्या सहित कई घटनाओं को अंजाम दिया। विक्रम ने देहरादून को ठिकाना बनाया और यहां रहने लगा।

    मैनेजमेंट गुरु विक्रम

    विक्रम शर्मा मृदुभाषी, स्वभाव से शांत और व्यावहारिक था। उसने पुलिस, पॉलिटिशियन और प्रेस को जरूरी समझा। 2004 से 2009 के बीच जमशेदपुर में कई थाना प्रभारी से डीएसपी स्तर के अफसर उसके प्रभाव में थे। कई दलों के नेताओं से भी उसके अच्छे रिश्ते थे। मीडिया से जुड़े कुछ लोगों से भी विक्रम के संबंध बताए जाते थे।

    ट्रांसपोर्टर की हत्या और उसकी पत्नी से भाई की शादी

    होटल कारोबारी अशोक शर्मा की हत्या का आरोप विक्रम शर्मा, अखिलेश सिंह, पिंकी शर्मा और हरीश अरोड़ा पर लगा था। पिंकी शर्मा अशोक की पत्नी थी। संपत्ति के लालच में पत्नी ने अशोक की हत्या कराई थी। विक्रम ने पिंकी शर्मा की शादी अपने छोटे भाई अरविंद शर्मा से करा दी।

    देता था मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग

    ब्लैक बेल्टर विक्रम बच्चों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देता था। गैंगस्टर अखिलेश सिंह भी उसके पास मार्शल आर्ट सिखने जाता था। मार्शल आर्ट्स सिखाने को चाइनीज फिल्म दिखाता था।

    विक्रम से जुड़ी घटनाएं

    • 2 नवंबर 2007 को साकची आम बागान के पास श्री लेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या
    • 15 मार्च 2008 को साकची में रवि चौरसिया पर फायरिंग
    • 20 मार्च 2008 को साकची में पूर्व जज आरपी रवि पर फायरिंग
    • 16 मई 2008 को साकची में श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे के घर पर फायरिंग
    • 25 जुलाई 2008 को बिष्टुपुर में कांग्रेसी नेता नट्‌टू झा के कार्यालय पर गोली चली
    • 17 अगस्त 2008 को बर्मामाइंस में अपराधी परमजीत सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह की ससुराल में फायरिंग
    • 28 अगस्त 2008 को साकची में ठेकेदार रंजीत सिंह पर फायरिंग
    • 17 सितंबर 2008 को एमजीएम अस्पताल मोड़ पर बंदी परमजीत सिंह पर फायरिंग
    • 4 अक्टूबर 2008 को बिष्टुपुर में बाग-ए-जमशेद के पास टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम सिंह की हत्या
    • 2008 में बिष्टुपुर में कीनन स्टेडियम के पास ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा की हत्या

    यह भी पढ़ें- दून की शांत वादियों में अपराध का पहरा, 17 दिन में इन पांच हत्याओं से दहला देहरादून

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में 17 दिन में पांचवीं हत्या से सनसनी, सिल्वर सिटी में स्टोन क्रशर संचालक की मारी गोली

    यह भी पढ़ें- सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड: गैंगस्टर था मृतक विक्रम शर्मा, झारखंड गैंग से जुड़े तार