Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहाड़ों में मौसम ले सकता है करवट, मैदान में बढ़ेगा तापमान

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Wed, 24 Apr 2019 04:42 PM (IST)

    मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को चार पहाड़ी जिलों में बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। ...और पढ़ें

    पहाड़ों में मौसम ले सकता है करवट, मैदान में बढ़ेगा तापमान
    पहाड़ों में मौसम ले सकता है करवट, मैदान में बढ़ेगा तापमान

    देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में अप्रैल महीने में भीषण गरमी की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को चार पहाड़ी जिलों में बारिश और हवाएं चलने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान जसपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।   

    मंगलवार को सुबह से ही दून और मसूरी में चटख धूप खिली रही। दोपहर के समय हल्के बादलों के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। दून का अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि मसूरी का अधिकतम तापमान 22.1 व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नैनीताल का अधिकतम तापमान 22.2 व न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिला में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि, मैदानी इलाकों में 27 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान मैदानों में कहीं-कहीं दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: भारी बारिश से घरों में घुसा मलबा, दहशत में आकर महिला बेहोश

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आंधी के साथ ओले गिरने की आशंका, अलर्ट जारी

    खबरें और भी