Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: 24 घंटे बाद पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज! आज कैसा रहेगा उत्तराखंड में दिन, देखें अपडेट

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 09:06 AM (IST)

    Weather Update उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार से चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की ...और पढ़ें

    Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. गुरुवार से चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होगी
    2. मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Weather Update: आने वाले दो दिन प्रदेशभर में मौसम रहेगा शुष्क रहने की संभावना है। फिर गुरुवार से कुछ पर्वतीय जनपदों में मौसम करवट बदल सकता है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

    सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 14.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 16.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    गुरुवार से चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होगी

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार एवं बुधवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार से चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं मौसम बदलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    Read Also: UP Weather Update: लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओले से गिरा तापमान, कैसा रहेगा आज का मौसम; देखें अपडेट

    दिन भर बादलों की आवाजाही, हवा से ठंड बढ़ी

    अल्मोड़ा। मार्च दूसरे पखवाड़े में मौसम ने करवट बदल ली है। जिससे एक बार फिर ठंड लौट गई है। सोमवार को भी दिन भर मौसम बदलता रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। जबकि दिन में ठंडी हवा और देर शाम हल्की बूंदाबांदी से पारा लुढ़क गया। जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम पल-पल बदल रहा है। सोमवार को भी दिन की शुरुआत आसमान में घने बादलों के बीच हुई। घाटी क्षेत्र में देर तक कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट गया। लेकिन दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही।

    Read Also: Muzaffarnagar News: इज्जत से खिलवाड़ की सजा मात्र दो जूते..., पंचों के फैसले पर भड़के ग्रामीण

    देर शाम कई स्थानों में हल्की बूंदाबांदी

    देर शाम कई स्थानों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बदल रहे मौसम का विपरीत असर अब लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के चलते लोग सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे हैं।