Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: दून समेत छह जनपदों में आज भारी बारिश की चेतावनी, अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 07:37 AM (GMT+05:30)

    Uttarakhand Weather आने वाले सप्ताह में भी मानसून की वर्षा जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन के लिए देहरादून उत्तरकाशी बागेश ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: छह जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा संभव
    Uttarakhand Weather: छह जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा संभव

    HighLights

    1. उत्तरकाशी बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल व उधमसिंह नगर में यलो अलर्ट जारी
    2. अन्य जनपदों में भी बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: मानसून की वर्षा आने वाले सप्ताह में भी जारी रहने की संभावना है। रविवार को देहरादून समेत छह जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है, इसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

    अगले दो दिन के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder Case: देवभूमि में उबाल, पहाड़ से मैदान तक सड़कों पर उतरे डॉक्‍टर; तस्‍वीरें

    प्रमुख शहरों का तापमान

    • पिछले चौबीस घंटे नैनीताल में 10.2 मिमी, रिखणीखाल में 11.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
    • शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
    • मुक्तेश्वर का तापमान सामान्य से चार अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • टिहरी का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    छह जनपदों में यलो अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन मानसून की वर्षा जारी रहने का अनुमान है। पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा का हो सकता है। छह जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जनपदों में भी बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में शर्मसार करने वाली घटना, पंजाब की नाबालिग लड़की से रोडवेज बस में गैंगरेप- हरकत में आई पुलिस

    खबरें और भी