Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 25 के बाद करवट लेगा मौसम! इन जिलों में वर्षा और बर्फबारी के आसार; घने कोहरे का अलर्ट

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 08:17 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Today उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में पारा गिरने से कड़ाके की ठंड के आसार
    Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में पारा गिरने से कड़ाके की ठंड के आसार

    HighLights

    1. उत्तराखंड में पारा गिरने से कड़ाके की ठंड के आसार
    2. मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी
    3. 25 जनवरी के बाद करवट बदल सकता है मौसम

    डिजिटल डेस्क, देहरादून। Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में घने कोहरे से मैदानी क्षेत्रों में समस्या बनी हुई हैं। कोहरे के कारण दोपहर बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हो रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बनी हुई है। 

    प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। 

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, (आज) मंगलवार को भी मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना रह सकता है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ ही अन्य मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीत दिवस की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

    25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिससे 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

    उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल का तापमान

    शहर - अधिकतम - न्यूनतम 

    देहरादून (23 जनवरी) - 15.0 - 07.0

    (24 जनवरी) - 16.0 - 07.0

    हरिद्वार (23 जनवरी) - 17.0 - 07.0

    (24 जनवरी) - 17.0 - 06.0

    कोटद्वार (23 जनवरी) - 16.0 - 07.0

    (24 जनवरी) - 18.0 - 07.0 (डिग्री सेल्सियस में)

    वहीं शिक्षानगरी में बीते दिन यानी सोमवार को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ी। दिनभर आसमान में बादल रहे। साथ ही, वातावरण में कोहरा छाया रहा और पाला गिरा। 

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार को भी इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। शिक्षानगरी के लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को भी मौसम बेहद सर्द बना रहा। 

    अलसुबह वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। सुबह होने पर धीरे-धीरे कोहरा कम हुआ, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। वहीं, कोहरे के साथ ही पाला भी गिरता रहा। ऐसे में मौसम में दिनभर अधिक ठंडक घुली रही। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे। अलाव जलाकर लोगों ने हाथ सेके। 

    सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

    यह भी पढ़ें:

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी; इस दिन बदलेगा मौसम

    Uttarakhand Snowfall: ऊंची चोटियों पर होने लगी बर्फबारी, ठिठुरन के साथ सैलानी भी बढ़े; कारोबारियों के चेहरे खिले

    खबरें और भी