Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सूखी ठंड से मुसीबत, 20 जनवरी तक नहीं बदलेगा मौसम

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 09 Jan 2018 10:43 PM (IST)

    उत्तराखंड में अभी सूखी ठंड लोगों को और सताएगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी यदि सही साबित होती है तो आगामी 20 जनवरी तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। ...और पढ़ें

    सूखी ठंड से मुसीबत, 20 जनवरी तक नहीं बदलेगा मौसम
    सूखी ठंड से मुसीबत, 20 जनवरी तक नहीं बदलेगा मौसम

    देहरादून, [जेएनएन]: सर्द हवाओं से ठिठुरते उत्तराखंड में मौसम की चुनौतियां बरकरार हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 जनवरी तक हालात में ज्यादा परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है। इसके बाद ही बारिश की संभावना है। 

    कड़ाके की  ठंड के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे है, जबकि मैदानी इलाकों में यह पांच से सात डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। हालांकि दोपहर में धूप से निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। 

    पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के वक्त चटख धूप राह का एहसास करा रही है, लेकिन सूरज ढलने के बाद बर्फीली हवाएं जिंदगी की परीक्षा ले रही हैं। मसूरी में इन दिनों रात का तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। 

    दूसरी ओर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में दिन भर धूप खिल रही है। मौसम साफ होने से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों ने भी रफ्तार पकड़ी है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी हालात गढ़वाल जैसे ही हैं। जबकि नैनीताल में मौसम राहत दे रहा है। यहां अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास है तो न्यूनतम 5.5 रिकार्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में 15 तक छुट्टी घोषित

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पर पड़ रही मौसम की मार, पहाड़ से लेकर मैदान बेहाल

    खबरें और भी