Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में 15 तक छुट्टी घोषित

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 07 Jan 2018 08:57 PM (GMT+05:30)

    कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहली कक्षा से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 15 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। ...और पढ़ें

    कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में 15 तक छुट्टी घोषित
    कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में 15 तक छुट्टी घोषित

    रुद्रपुर (उधमसिंह नगर), [जेएनएन]: कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहली कक्षा से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 15 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान कोई भी विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र यदि पठन-पाठन के लिए खुला पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अपर जिलाधिकारी प्रताप शाह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए ऊधमङ्क्षसह नगर के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी तथा निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को 15 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को दे दिए गए हैं। 

    बताया कि घोषित अवकाश के दौरान यदि किसी विद्यालय में पढ़ाई होने की सूचना मिली तो संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश मुख्य शिक्षाधिकारी को दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पर पड़ रही मौसम की मार, पहाड़ से लेकर मैदान बेहाल